सरायपाली : दो बाइक की टक्कर, सिर में लगी चोट - CG Sandesh

सरायपाली : दो बाइक की टक्कर, सिर में लगी चोट

सरायपाली में पेट्रोल भराकर क्रॉसिंग कर रहे बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल युवक को मौके पर पहुंची डायल 112 वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायल का इलाज अभी जारी है. शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम उडेला निवासी मुनुराम पटेल ने बताया, 08 अगस्त 2025 को उसका पुत्र रूकसाय पटेल सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 1347 में बैंकिंग कार्य हेतु सरायपाली गया था. 

दोपहर करीब 1 बजे राजा पेट्रोल पम्प सरायपाली से पेट्रोल भराकर क्रॉसिंग कर रहा था, उसी समय सरायपाली की ओर से आ रही बजाज पल्सर क्रमांक CG06 HB 4857 के चालक ने अपनी वाहन को तेज, लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाकर रूकसाय पटेल के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी. हादसे में रूकसाय पटेल के सिर में चोट लगी. उसे डायल 112 के माध्यम से सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ओम हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बजाज पल्सर क्र. CG06 HB 4857 चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें