सरायपाली : गौवंशों को वध के प्रयोजन से ले जा रहे थे ओड़िशा, बजरंग दल की सुचना पर हुई कार्रवाई
सरायपाली थाना क्षेत्र से गौवंशों को क्रुरता पूर्वक मारते पीटते वध के प्रयोजन से ले जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सुचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे. ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशों को झिलमिला वार्ड क्र. 07 मवेशी बाजार में सुरक्षित रखा. मौके पर एक आरोपी को पकड़ा गया.
विश्व हिन्दू परिषद् प्रखण्ड मंत्री विकास महापात्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें केजुंवा के ग्रामीणों ने सुचना दी की 02 लोगों के द्वारा 20 गौवंशों को अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मारते पीटते बिना चारा पानी दिये वध के प्रयोजन से उडिसा बाजार ले जाया जा रहा है.
सुचना के पश्चात वे बजरंगदल के कार्यकतओं के साथ घटनास्थल पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया, एक व्यक्ति घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ जिसका नाम कबीरदास है जो वार्ड नं. 01 विरेन्द्र नगर सरायपाली का रहने वाला है. धर्मेद्र बारिक वार्ड नं. 01 विरेन्द्र नगर सरायपाली को पकड़ लिया गया. ग्रामीणों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशों को झिलमिला वार्ड क्र. 07 मवेशी बाजार में सुरक्षित रखा.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी धर्मेन्द्र बारिक और कबीरदास के खिलाफ धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत अपराध कायम किया है.