सरायपाली : पशुओं को आवारा छोड़ने की बात पर मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : पशुओं को आवारा छोड़ने की बात पर मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनीपाली में खेत में पशुओं को आवारा छोड़ने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम जोगनीपाली निवासी किसान फगुलाल पटेल ने बताया कि वह 10 अगस्त 2025 को सुबह अपने खेत तरफ गया था. गांव के नवरंगपुरिहा मुडा तालाब के पास करीबन 8 बजे गांव का दिलीप भोई अपने गाय एवं बछिया को फगुलाल के खेत तरफ आवारा छोडकर वापस घर आ रहा था.

फगुलाल पटेल ने गाय एवं बछिया को आवारा मेरे खेत में क्यों छोड़े हो बोला, तो दिलीप गाय को तुम दौडा के ले आओ कहा. फगुलाल ने कहा, तुम मेरे को चरवाहा रखे हो क्या. उतने में दिलीप भोई अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखें डण्डा से मारपीट किया एवं गला को दबाया, जिससे फगुलाल के सिर के पीछे बांये तरफ, दोनों पैर में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दिलीप के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें