सरायपाली : ट्रांसफॉर्मर डिपी को मारी टक्कर, छात्रावास सहित क... - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रांसफॉर्मर डिपी को मारी टक्कर, छात्रावास सहित कई लोगों के बिजली कनेक्शन बाधित...

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमरकोट में मालवाहक गाड़ी के चालक की लापरवाही से छात्रावास सहित कई लोगों की बिजली कनेक्शन बाधित हो गई. घटना से विद्युत् विभाग को लाखों का नुकसान भी हुआ है. कनिष्ठ अभियंता गुलशन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

गुलशन ने अपनी शिकायत में बताया है कि, 15 अगस्त को सुबह लगभग 10:55 बजे एक मालवाहक गाड़ी क्रमांक CG07CM8137 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम अमरकोट में स्थित दो ट्रांसफार्मर डिपी को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे बालक छात्रावास सहित 5 उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया. बताया गया कि इस घटना से विद्युत विभाग को लगभग 175038 रुपये का नुकसान हुआ है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 3-LCG, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें