सरायपाली : दो बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल - CG Sandesh

सरायपाली : दो बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाटसेन्द्री के पास सागर ऑटो पार्ट्स के आगे सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए. ग्राम खापराखोल निवासी रामेश्वर पटेल ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

रामेश्वर को घटना की सुचना मिलने पर वह ओम हॉस्पिटल सरायपाली पहुंचा, जहाँ उसके जीजा विद्याधर पटेल और दीदी प्रेमिका पटेल भर्ती थे.
बताया गया कि 18 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे विद्याधर पटेल और उसकी पत्नी चन्द्रपुर से अपने ग्राम खुटेरी मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 8898 से आ रहे थे. 

इसी दौरान ग्राम पाटसेन्द्री के सागर ऑटो पार्ट्स के आगे सरायपाली की ओर से आ रही बुलेट मोटर सायकल क्रमांक CG04 PU 1014 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे दोनों पति-पत्नि गिर गये और उन्हें चोंटे आई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक क्र.CG04PU1014 के चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें