सरायपाली : सड़क हादसे में 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क हादसे में 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा के पास सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को दोपहर करीब 2-3 बजे युवक पैदल रोड़ पर चल रहा था या रोड क्रॉस कर रहा था, उसी दौरान अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए युवक को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

21 अगस्त को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें