सरायपाली : खेत से सोलर पैनल कन्ट्रोलर चोरी, किसान की शिकायत पर केस दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चण्डीभौना के एक किसान के खेत से सोलर पैनल कन्ट्रोलर चोरी हो गई. जगदानंद मानिकपुरी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम पलसापाली में उनका खेत है, जिसमें वर्ष 2024-25 में क्रेडा विभाग महासमुंद से सौर सुजला योजना के तहत 03HP सोलर पम्प लगाया था.
01 जून से 8 जून के बीच किसी ने सोलर पैनल कन्ट्रोलर कीमती 30,000 रूपये चोरी कर ली. जिसकी शिकायत के बाद 21 अगस्त को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें