सरायपाली : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर माँ से मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर माँ से मारपीट

वार्ड नं. 10 बाजारपारा सरायपाली में एक युवक ने अपनी माँ से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर उसने हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट की.

आरोपी युवक के पिता दशरथ सारथी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 29 अगस्त को रात करीब 8 बजे वह घर में नहीं था. उसका 24 वर्षीय बेटा वीरू सारथी घर में था. वह अपनी मां सुनिता सारथी को दारू पीने के लिए पैसा मांग रहा था. 

पैसा नहीं देने से अपनी मां को विजय बेहरा के घर के सामने वार्ड नं. 10 बाजारपारा में अश्लील गाली गलौच कर तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का एवं ईंट से मारपीट किया. मारपीट से सुनिता सारथी को चोट आयी है. घटना को विजय बेहरा की पत्नी देखी सुनी एवं बीच बचाव की.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी वीरू सारथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें