सरायपाली : धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 2 गिरफ्त... - CG Sandesh

सरायपाली : धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 2 गिरफ्तार

बलौदा पुलिस ने 29 अगस्त को मुखबिर की सुचना पर मंदिर के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है.
मामले की सुचना पर पुलिस सलडीह के जगन्नाथ मंदिर के पास गली में पहुंची, जहां सलडीह के आरोपी अभिमन्यु उर्फ जितेन्द्र भोई व हरिबन्धु धवल लोहे का धारदार हथियार रखकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा.

अभिमन्यु ऊर्फ जितेन्द्र भोई के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता एवं हरिबन्धु धवल के कब्जे से एक लोहे का धारदार तब्बल को बरामद कर जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 25-ARM, 27-ARM के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें