बलौदा : ग्रामीण ने पकड़ी शराब, पुलिस को दी सुचना...
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कसडोल में एक ग्रामीण ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा. फिर फोन से पुलिस को सुचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सफेद साहू पिता स्व. अरक्षित साहू उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कसडोल ने 08 सितम्बर को गाँव के नारायण प्रधान पिता भगवानों प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कसडोल को अवैध शराब के साथ पकड़ा.
जिसकी सुचना पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 नग सफेद झिल्ली में करीबन 04-04 लीटर कुल 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 8000 एम.एल. कीमती 1600 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आब0 एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें