सिंघोड़ा : हादसे के बाद बेहोश पड़े थे महिला-पुरुष और बच्चा, पास पड़े बैग से गांजा बरामद
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के खम्हारपाली RTO चेक पोस्ट के पास प्लास्टिक के स्टॉपर से टकराने पर बाइक सवार महिला, पुरुष सहित एक बच्चा घायल हो गया. घटना की सुचना पर पुलिस पहुंची तो तीनों बेहोश पड़े थे. पास में पड़े बैग से गांजा बरामद किया गया.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टुबर को हादसे की सुचना पर पुलिस पहुंची, जहाँ एक महिला, पुरूष एवं बच्चा बेहोश हालत में पड़े थे. उन्हे तत्काल प्राथमिकी उपचार हेतु सीएचसी सरायपाली रवाना किया गया.
आरोपी के पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 N 0436 के पास में ही दो पिट्ठू बैग भी मिले. एक पिट्ठु बैग में 6.500 किलोग्राम एवं दुसरे पिट्ठु बैग में 6.500 किलोग्राम कुल 13 किलोग्राम गांजा कीमती 195000 रूपये मिला, जिसे जप्त किया गया.
पुलिस ने मामले में धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट, 281, 125(ए) BNS के तहत कर्रवाई की है.
अन्य सम्बंधित खबरें