सरायपाली : ग्राहक बनकर आया दुकान, चुरा लिये सोने के जेवर - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राहक बनकर आया दुकान, चुरा लिये सोने के जेवर

सरायपाली के जय अम्बे ज्वेलर्स से सोने के जेवर चोरी का मामला सामने आया है. चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 11 बजे मनोज कुमार अग्रवाल अपने ज्वेलरी दुकान में स्टाफ विद्या, प्रहलाद तथा पुत्र यश अग्रवाल के साथ दुकान में बैठा था. 

लगभग 11:45 बजे दुकान में लगे CCTV कैमरा को देखने पर पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति आसमानी कलर का फूल टी-शर्ट पहने हुए था, जो ट्रे में रखे सोने के एक जोड़ी लटकन वजनी लगभग 6 ग्राम से अधिक कीमती 60 हजार रूपये को देखने के बहाने चोरी कर लिया. चोरी हुये जेवर में JAJ का होलमार्क लगा है.

मनोज ने CCTV फुटेज देखने व स्टाक मिलाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें