सरायपाली : युवकों ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में दो युवकों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
पूनम नाग पति राजू नाग उम्र 32 वर्ष निवासी डूमरपाली ने पुलिस को बताया कि 03 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 9 बजे वह खाना खाकर आराम कर रही थी. उसके बच्चे सो गये थे. उसका पति राजू नाग शौच के लिये बाहर गया था, उसी समय ग्राम बलौदा निवासी आकाश दीवान व आलोक दीवान घर के सामनें आकर राजू का नाम लेकर आवाज दिये तब पूनम बाहर निकली और क्या हुआ कहकर पूछनें पर राजू से ही काम है, उसे जल्दी बुलाकर ला कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. पूनम ने आवाज लगाकर अपने पति को बुलाया.
राजू के आनें पर आकाश दीवान मेरी माँ के साथ तु बातचीत करता है तुझे जान से मार देंगें कहकर आलोक दीवान के साथ एकराय होकर मारपीट करने लगा.
आकाश दीवान अपनें हाथ में रखे लोहे के रॉड से राजू के दाहिना पैर, बायां हाथ और पीठ में मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है. शोर-सराबा करने पर आरोपी वहाँ से भाग गये. घायल राजू को विजय बरिहा एवं माखन बरिहा घर अंदर उठाकर ले गये. जिसके बाद उसे साईं कृपा अस्पताल बरगढ (ओड़िशा) ले जाकर ईलाज कराया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी आकाश दीवान और आलोक दीवान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.