सिंघोड़ा : ढोलक के अन्दर गांजा रखकर कर रहा था बस का इंतजार, पहुंची पुलिस
सिंघोड़ा पुलिस ने ढोलक में गांजा छिपाकर ओडिशा से दुर्ग ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सुनील पाण्डे पिता सराबदेव उर्फ सर्वदेव पाण्डे उम्र 46 साल निवासी वार्ड नं. 28 सेक्टर नंबर 11 थाना खुर्सीपार, दुर्ग 18 अक्टूबर को ग्राम मुरमुरी चौक के पास NH53 रोड पर ढोलक में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहा था. मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा.
उसके कब्जे से एक पीला रंग के ढोलक के अंदर सफेद रंग के पालीथीन में रखे हुये मादक पदार्थ गांजा 03 किलोग्राम कीमती 45000 रूपये, मोबाईल सहित अन्य सामान जप्त किया गया. मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख)(ii)(a) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें