news-details

ब्रेकिंग : CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 85.20% हुए पास

डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया. इस साल 12वीं कक्षा में 85.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. छात्र अपने नतीजे उमंग एप, डिजिलॉकर, SMS और फोन कॉल पर चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा, वे DigiLocker और UMANG App पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026?

CBSE द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘CBSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर अपना एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करना होगा. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी सेव रख सकते हैं.

कुल पासिंग प्रतिशत 85.20 फीसदी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 में इस साल कुल पासिंग प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा है. यानी इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए अधिकांश छात्र सफल हुए हैं. बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने के साथ पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की है.

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी



Digilocker और UMANG पर चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा और मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सीबीएसई सर्च करना होगा. ये तरीका काफी आसान है और वेबसाइट स्लो होने पर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.






अन्य सम्बंधित खबरें