बागबाहरा : डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडागांव से चोरी की घटना सामने आई है. बच्चों के स्कूल जाने के बाद पति-पत्नी नहाने चले गये. इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे बच्चों के स्कूुल जाने के बाद रोशन दास वैष्ण2व और उसकी पत्नि महेश्वरी वैष्णकव घर में ताला लगाकर पैदल गांव के मोहन राजपूत के बोर में नहाने के लिए चले गये.
इसी का फायदा उठाकर किसी ने मैनगेट का ताला तोडकर कमरे के अलमारी के लॉकर से पुरानी ईस्तेमाली सोने चांदी के आभूषण (02 नग हार, 05 नग सोने की पत्ती , 05 नग कान की बाली, 06 नग सोने की दूर्गा मुर्ति, 02 नग सोने की टाप्सल, 03 नग सोने की फूली, 03 जोडी चांदी का पायल, 03 जोडी चांदी की बिछिया, 01 नग चांदी का शिवलिंग, 01 नग चांदी का मंगलसूत्र, 01 नग चांदी की गौमाता) जूमला अनुमानित कीमती लगभग 1,50,000 रूपये को चोरी कर ले गया. साथ ही दरवाजा में लगे ताला और अलमारी के चाबी को भी ले गया है.
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.