बागबाहरा : ईट के बदले जमींन की बात पर रंजिश; डंडे से की पिटा... - CG Sandesh

बागबाहरा : ईट के बदले जमींन की बात पर रंजिश; डंडे से की पिटाई

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेनभाठा में दो भाईयों में विवाद के बाद मारपीट के मामले में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, ईट के बदले जमींन देने की बात पर दोनों भाइयों में रंजिश है.

निर्मल कुमार चक्रधारी पिता स्व. पंचम सिंह चक्रधारी उम्र 45 वर्ष निवास ग्राम सेनभाठा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.  निर्मल ने अपनी शिकायत में बताया है कि 9 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने खेत में पानी चालू करने गया था, उसी समय टोपलाल चक्रधारी पिता स्व. पंचम सिंह चक्रधारी जो रिश्ते में निर्मल का छोटा भाई है, उसने देखकर गाली गलौच करते हुए अपने हाथ में रखे डंडे से सिर में जोर से मारा, जिससे सिर में चोट लगी है और खून निकला.

पहले भी हो चूका है विवाद

निर्मल ने आगे शिकायत में बताया है कि टोपलाल चक्रधारी उससे ईट लिया था तथा उसके बदले उसकी जमीन जो निर्मल के घर से लगी है को निर्मल के नाम पर करने की बात कहा था. लेकिन वह अब न तो ईट का पैसा दे रहा है और न ही जमीन दे रहा है. इस बात को लेकर दोनों में रंजिश है. 8 जुलाई 2026 को टोपलाल चक्रधारी ने फोन से निर्मल और उसके बेटे को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टोप लाल चक्रधारी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें