महासमुंद : विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने वीरांगना रानी दुर... - CG Sandesh

महासमुंद : विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उनके अदम्य साहस, वीरता, त्याग, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही उपस्थित आदिवासी समाज के सदस्यों को आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास में साहस और शौर्य की ऐसी महान प्रतीक हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। आगे कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, कला, भाषा और ऐतिहासिक विरासत हमारे देश के लिए गौरवशाली है। आदिवासी समाज ने देश की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में भी आदिवासी समाज की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, राम आश्रय यादव, बंशीलाल साहू, दिनेश रूपरेला सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें