भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, अधिवक्ता गुलश... - CG Sandesh

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, अधिवक्ता गुलशन साहू बने सह सोशल मीडिया प्रभारी

रायपुर : भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायपुर की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में अधिवक्ता गुलशन साहू को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुलशन साहू राष्ट्रपति पदक से अलंकृत श्री घनश्याम साहू के पुत्र हैं।

कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक नंद कुमार साहू, रमेश सिंह ठाकुर और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश नाथ पांडे के अनुमोदन से की गई।

नियुक्ति के बाद अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष दिनेश देवांगन, संतोष चौधरी, उमाशंकर वर्मा, प्रमोद तिवारी, धीरज मार्कण्डेय, योगिता धुरंधर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने गुलशन साहू को बधाई दी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और विधि संबंधी गतिविधियों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें