स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर अभियान, रायगढ़ क... - CG Sandesh

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर अभियान, रायगढ़ के वार्डों में पहुंच रहे कार्यकर्ता

रायगढ़ : स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर रायगढ़ कांग्रेस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग वार्डों में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी समस्याओं और आपत्तियों की जानकारी जुटा रहे हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित फॉर्म भरवाकर स्मार्ट मीटर के प्रति विरोध दर्ज कराने की अपील भी की जा रही है।

वार्ड 28 में घर-घर पहुंचा कांग्रेस का जत्था

इसी अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट मोहल्ला पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं व आपत्तियों की जानकारी ली। इस दौरान कई उपभोक्ताओं से निर्धारित फॉर्म भी भरवाए गए।

अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी, वार्ड पार्षद अक्षय कुलदीप समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर स्मार्ट मीटर के जरिए बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया। हालांकि इन आरोपों पर सरकार या संबंधित विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग निर्धारित फॉर्म भरकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों में भी घर-घर जनजागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें