हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांजगीर में निकली भव्य तिरंगा यात... - CG Sandesh

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांजगीर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर दिखा देशभक्ति का जज्बा

जांजगीर-चांपा : जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अभियान के तहत जांजगीर के मंडी चौक से हॉकी ग्राउंड तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

7 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में 7 से 17 अगस्त तक देशभक्ति और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 7 और 8 अगस्त को ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कराया गया।

जांजगीर में आयोजित तिरंगा यात्रा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। विद्यालयों में वंदे मातरम् को लेकर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ रहे लोग

अभियान के तहत नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपनी तस्वीरें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2026 के जरिए भी लोग अभियान से जुड़ रहे हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें