इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र, इमरजेंसी सेवा भी बंद; शहर मे... - CG Sandesh

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र, इमरजेंसी सेवा भी बंद; शहर में निकाला पैदल मार्च

राजनांदगांव : शासकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब उग्र हो गया है। करीब 128 इंटर्न डॉक्टर पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की मांग है कि उनका स्टाइपेंड 15,900 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए।

मांगों पर अब तक सहमति नहीं बनने के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने पिछले दो दिनों से इमरजेंसी सेवाओं का भी बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

शहर में निकाला पैदल मार्च

बुधवार को इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोकल नाटक के जरिए भी शासन तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया गया। डॉक्टरों ने कहा कि स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर शासन की ओर से अब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।

इंटर्न डॉक्टर डॉ. शाहदिल खुसरो और डॉ. दिपांशी सोलंकी सहित अन्य डॉक्टरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

इंटर्न डॉक्टरों के लगातार हड़ताल पर रहने और इमरजेंसी सेवाओं के बहिष्कार से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। अब सरकार की ओर से इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और आंदोलन कब खत्म होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें