रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर... - CG Sandesh

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप

रायपुर : रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी और जांच के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी

EOW की कार्रवाई के बाद ED की जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक पर जुटे। इस दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। पार्टी नेताओं का कहना है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए और राजनीतिक आधार पर किसी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है, जबकि भाजपा से जुड़े लोगों पर लगे आरोपों में कार्रवाई नहीं हो रही।

भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो कथित घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें