भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर मनाई हरेली, निवास पर दिखी छत्तीसगढ... - CG Sandesh

भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर मनाई हरेली, निवास पर दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

रायपुर : छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व हरेली आज पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सावन अमावस्या के मौके पर मनाया जाने वाला यह पर्व खेती-किसानी, प्रकृति और छत्तीसगढ़ी लोकपरंपराओं से जुड़ा है। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर भी हरेली की खास रौनक देखने को मिली, जहां उन्होंने गेड़ी चढ़कर पर्व मनाया।

हरेली कार्यक्रम की शुरुआत कृषि औजारों की पूजा-अर्चना और राजगीत के साथ हुई। रापा, कुदारी और सब्बल समेत पारंपरिक कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाईं।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, दोहा और पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। हरी साड़ियों में सजी महिलाएं, नीम की पत्तियों से की गई सजावट और गुलगुल भजिया जैसे पारंपरिक पकवानों ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग भर दिए।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें