दिल्ली मरथोमा पब्लिक स्कूल में शपथ समारोह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा : पामगढ़ ब्लॉक के कुटराबोड़ स्थित दिल्ली मरथोमा पब्लिक स्कूल में शपथ समारोह एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इंडियन लेवल पर एनटीएस में हिस्सा लेकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं इंडियन लेवल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान हुआ। वर्ष 2017, 2025 और 2026 में कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले तीन विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
सम्मान समारोह को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।