बागबाहरा : अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.
बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.
जिसमे 25 अगस्त 2026 को पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम बोडरीदादर रंग मंच के सामने आरोपी मंगलू बरिहा पिता कोंदा बरिहा उम्र 65 वर्ष निवासी बोडरीदादर थाना बागबाहरा के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त कर कब्जा मे लिया गया.
मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
इसी तरह 26 अगस्त 2026 को NH 353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा में पुलिस ने मुखबिर के बताये हुए स्थान NH 353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा पहूंचकर नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ देर बाद देशी शराब भठ्ठी बागबाहरा की ओर से एक काला कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 04 LK 9547 मे दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये.
पुलिस ने बताया कि दोनों पर स्कूटी मे अवैध शराब परिवहन करने का संदेह होने पर उक्त व्यक्तियो को नाम पता पूछे तो स्कूटी चालक अपना नाम शिवा यादव पिता सकदेव यादव उम्र 26 साल, वार्ड नंबर 07 कर्रापारा बागबाहरा एवं पीछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम जीतू ठाकुर पिता रायसिंह ठाकुर उम्र 22 साल, वार्ड नंबर 07 कर्रापारा बागबाहरा का निवासी होना बताया.
इसके बाद पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी के डिक्की अंदर देशी प्लेन शराब कुल 50 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली शराब कुल 9000 मिली देशी प्लेन शराब भरी हुई मिली. जिसपर पुलिस ने प्लेन शराब की कुल कीमती 4000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक काला कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 04 LK 9547 कीमती 50000 रूपये कुल सम्पति कीमत 54000 रूपये को जप्त कर कब्जा मे लिया.
इस मामले में आरोपी शिवा यादव पिता सकदेव यादव उम्र 26 साल, निवासी वार्ड नंबर 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा एवं जीतू ठाकुर पिता रायसिंह ठाकुर उम्र 22 साल, निवासी वार्ड नंबर 07 कर्रापारा के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.