सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अ... - CG Sandesh

सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है, विवाद के बाद बदले सुर

एक तरफ जहां पाकिस्‍तान में कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उनकी मां और पत्‍नी के साथ हुए दुर्व्‍यवहार को लेकर पूरे देश में गुस्‍से का माहौल हैं, वहीं दूसरी तरफ सपा नेता नरेश अग्रवाल इस मामले में एक बयान देकर विवादों में घिर गए हैं, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि जाधव के साथ पाकिस्‍तान जो भी कर रहा है, वो सही है। साथ ही यह हैरानी भी जताई कि मीडिया सिर्फ जाधव की ही क्‍यों बात कर रही है, जबकि पाकिस्‍तान की जेल में कई और भारतीय भी बंद हैं।

इस बयान पर मचा बवाल

नरेश अग्रवाल ने कहा, 'पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है, तो वह उस हिसाब से व्यवहार करेंगे। हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए। पाकिस्तान की जेलों में सैकड़ों भारतीय बंद हैं, ऐसे में उनकी भी बात होनी चाहिए, सिर्फ जाधव की नहीं।'

विवाद के बाद बदले सुर

बयान देने के कुछ ही घंटे बाद नरेश अग्रवाल के सुर बदल गए। अपनी सफाई में उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, वहां मिलिट्री और आइएसआइ का राज चलता है। हमें पाकिस्तान से मानवीयता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि हमें उसके आतंकियों के साथ कड़ा रवैया अपनाना चाहिए।' नरेश अग्रवाल ने जाधव मामले में राज्‍य सभा के अध्‍यक्ष को एक पत्र भी लिखा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें