कुलभूषण जाधव मामले में सुषमा का बयान - CG Sandesh

कुलभूषण जाधव मामले में सुषमा का बयान

विदेश मत्री सुषमा स्‍वराज ने गुरुवार को पाकिस्‍तान द्वारा कुलभूषण के परिवार के साथ किए गए बर्ताव पर राज्‍यसभा और लोकसभा में बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि 25 दिसंबर को जाधव के परिवार ने पाकिस्‍तान में उनसे मुलाकात की थी. ये मुलाकात भारत के दवाब के बाद ही संभव हो सकी. हम जाधव के मामले को लेकर आईसीजे तक गए और अदालत ने पाकिस्‍तान की अदालत के फैसले पर रोक लगा रखी है. इस पर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जाधव की सुरक्षा की चिंता हैं. उन्‍होंने कहा कि कुलभूषण पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और पाक का बर्ताव काफी निंदनीय है. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में जो जाधव के परिवार के साथ हुआ है वह सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि भारत के 130 करोड़ जनता के साथ हुआ है. हम सरकार के साथ चाहे कितने भी मतभेद हो लेकिन जब देश की बात आती है तो हम उसे बर्दाश्‍त नहीं कर सकते हैं.

मंगलसूत्र उतराने से पहले कुलभूषण की मां ने पाकिस्‍तान के अधिकारियों से कहा था कि ये मेरा सुहाग का प्रतीक है और मैंने उसे कभी नहीं उतरा था लेकिन उन्‍होंने उनकी बात नहीं सुनी. उन्‍होंने बताया कि मंगलसूत्र ना देखकर कुलभूषण ने सबसे पहले उनसे पूछा था कि बाबा कैसे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें