news-details

अनोखा केस श्योपुर में एक मां ने जन्मे छह बच्चेय डिलिवरी कराने वाले डॉक्टर हैरान बोले. 28 साल की सेवा में ऐसा केस नहीं देख

मध्यप्रदेश  श्योपुर जिला अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया। इनमें 4 बेटे और 2 बेटियां हैं। महिला की सामान्य डिलीवरी हुई। डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर हैरान हैं उन्होंने कहा कि अपने 28 साल की सेवा में ऐसा केस नहीं देखा है। ये पहली घटना है, जहां प्रसूता ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि 2 नवजात बच्चियों को नहीं बचाया जा सका। एसएनसीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जन्म के बाद सभी छह बच्चों को जन्म के बाद एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। वहां चार बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
श्योपुर जिले के बड़ौदा कस्बा निवासी मूर्ति पत्नी विनोद माली को करीब साढ़े छह माह का गर्भ था। शनिवार को पेटदर्द की शिकायत पर महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद महिला को सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। जिसमें महिला के गर्भ में चार बच्चे दिखाई दिएए महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर डॉक्टर ने उसकी डिलिवरी कराने का निर्णय लिया।

हैरान रह गया डॉक्टर और स्टॉफ

सामान्य प्रसव के दौरान जब चार से अधिक बच्चे पैदा हुए तो यह देखकर प्रसव कराने वाले डॉक्टर और पूरा स्टॉफ हैरान रह गया। प्रसव कराने वाले डॉक्टर बीएल यादव का कहना है कि उनके करीब 28 साल के करियर में यह पहली घटना है। जहां उन्होंने 6 बच्चों का एक साथ प्रसव कराया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

चर्चा का विषय बना छह बच्चों का जन्म

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ0 आरबी गोयल का कहना है कि आज सुबह ही प्रसव हुआ और महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ है, इसलिए उनका वज़न कम है। उन्हें शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में 6 बच्चों को जन्म देने वाली महिला पूरे शहर में चर्चा का विषय है।







अन्य सम्बंधित खबरें