डबरी में डुबने से 18 माह के बच्चें का मौत
पखांजुर थानांतर्गत 17 मार्च को दोपहर 3 बजें खेलते समय 18 माह का बच्चा पानी में गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई। पीव्ही 17 रवीन्द्रनगर निवासी 32 वर्षीय अमरदीप मंडल पिता वरूण मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 18 माह का बच्चा मृतक आदर्श मंडल घर के पीछे खेल रहा था, अचानक पानी से भरे डबरी में गिर गया। बच्चें को डबरी से निकालकर ईलाज के लिए सीएचसी पखांजुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चें का मौत हो जाना बताया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही किया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें