जयराम ठाकुर बनेंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम, 27 दिसंबर को हो... - CG Sandesh

जयराम ठाकुर बनेंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम, 27 दिसंबर को होगा शपथग्रहण

शिमला: हिमाचल प्रदेश  में नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे. जयराम ठाकुर को विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है. जयराम ठाकुर 5 बार से विधायक हैं. प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद से जयराम ठाकुर को ही सीएम पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी के अंदर उनके नाम की सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही थी. जिसकी वजह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी नाम चल रहा था. फिलहाल नेता चुने जाने के बाद अब जयराम ठाकुर सीधे राज्यपाल से मिलेंगे. इसके बाद 27 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह होगा. नाम की घोषणा होने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता की मिलकर सेवा करेंगे.

जयराम ठाकुर मंडी जिले के सिराज से 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं. दरअसल बीजेपी चाहती थी कि विधायकों में से ही किसी को नेता चुना जाए क्योंकि इससे किसी भी तरह के उपचुनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. जेेपी नड्डा का नाम इसलिए आगे नहीं बढ़ाया गया. आपको बता दें कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 68 में से 44 सीटें जीती हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें