पीएम मोदी आज करेंगे मजेन्‍टा लाइन का उद्घाटन - CG Sandesh

पीएम मोदी आज करेंगे मजेन्‍टा लाइन का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (25 दिसंबर) को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे. 12.64 किलोमीटर लंबी यह लाइन नोएडा के बोटैनिकल गार्डन को दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर से जोड़ती है. इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आएगी. यह बोटैनिकल गार्डन (नोएडा)-जनकपुरी वेस्ट गलियारे का हिस्सा है.

पीएम मोदी सोमवार सुबह 11:30 बजे बॉटनिकल गार्डन पहुचेंगे. नए रूट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन में बैठकर ओखला बैराज मेट्रो स्टेशन जाएंगे. ओखला बैराज मेट्रो स्टेशन से प्रधानमंत्री एक रोड शो भी करेंगे. ये रोडशो ओखला बैराज से महामाया फ्लाई ओवर होते हुए नोएडा सेक्टर-94 तक होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला नोएडा सेक्टर-126 पहुंचेगा. सेक्टर 126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे. इसके लिए यूनिवर्सिटी में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रधानमंत्री 2 बजे वापस लौट जाएंगे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें