गुजरात - विजय रूपाणी बतौर मुख्यमंत्री लेंगें शपथ, PM मोदी सहित 18 राज्यों के CM होंगे शामिल
गुजरात में एक बार फिर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बीजेपी और NDA शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. ये पहला मौका होगा जब किसी शपथ ग्रहण समारोह में इतनी संख्या में मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति होगी. इसके अलावा केंद्र के 30 मंत्री भी इस मौके पर मौजूदगी दर्ज करवाएंगे.
गांधीनगर में शपथ ग्रहण समारोह
गुजरात की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के सचिवालय पर होगा, जहां गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी तो उपमुख्यमंत्री के तौर पर फिर नितिन पटेल शपथ लेंगे. रूपाणी को मुख्यमंत्री पद की शपथ गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली दिलाएंगे. एक तरह की इस शपथ ग्रहण के जरिये बीजेपी अपनी ताकत दिखाने जा रही है. इस हाईवोल्टेज प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अमित शाह अहमदाबाद पहुंच चुके हैं.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें