जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी पर भड़का भारत, पूछा- क्यों बदलव... - CG Sandesh

जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी पर भड़का भारत, पूछा- क्यों बदलवाए कपड़े?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि जाधव की मां और पत्नी जब पाकिस्तान गए तो उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने जाधव की पत्नी के जूते उतरवा लिए और मुलाकात के बाद भी जूते नहीं लौटाए।

जाधव के परिवार को मराठी में बात नहीं करने दी गई। उनके मंगल सूत्र, कंगन और बिंदी भी उतार ली गई। इस बात की भी आशंका जताई गई है कि कुलभूषण पर पाकिस्तान ने दबाव बनाया है जिसकी वजह से वह ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पाये।

मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस की। MEA प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए गए, प्रेस को उनके करीब आने दिया। साथ ही कुलभूषण जाधव को उनके परिवार के साथ मराठी में बात भी नहीं करने दी गई।

रवीश कुमार ने बताया कि मुलाकात से पहले दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में थे, सभी कुछ पहले ही तय कर दिया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से मुलाकात की तय बातों का उल्लंघन किया गया। कुलभूषण के परिवार के पास पाकिस्तानी प्रेस को आने दिया गया, जो कि उनपर झूठे आरोप वाले सवाल दाग उन्हें परेशान कर रहे थे। जबकि दोनों देशों के बीच यह तय था कि मीडिया को पास आने नहीं दिया जाएगा।

पाक को लताड़ लगाते हुए रवीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर कुलभूषण की पत्नी-मां के मंगलसूत्र, बिंदी, कपड़े तक को बदलवा दिया गया। जब भी वो कुलभूषण की मां अपने बेटे से अपनी भाषा मराठी में बात करने की कोशिश करती थी, उन्हें बार-बार टोक दिया जाता था। यहां तक की उनके जूते भी नहीं लौटाए गए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक से पहले भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को मुलाकात से अलग किया गया, जबकि ये पहले से ही तय था कि वे मौजूद रहेंगे। हालांकि, भारतीय अधिकारियों के टोकने के बाद उन्हें शामिल होने दिया गया। उन्होंने बताया कि कुलभूषण जाधव काफी चिंताजनक और परेशानी वाली स्थिति में हैं।

आपको बता दें कि कुलभूषण की मां और पत्नी सोमवार(25 दिसंबर) को उनसे मिलने के लिए पाकिस्तान गए थे। जहां उनके साथ बदसलूकी की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें