गुजरात: दूसरी बार सीएम बने रूपाणी  - CG Sandesh

गुजरात: दूसरी बार सीएम बने रूपाणी

विजय रूपाणी मंगलवार को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने. गवर्नर ओपी कोहली ने उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई. वहीं, नितिन पटेल दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने. बता दें कि 182 सीटों वाले विधानसभा में इस बार बीजेपी को 99 सीट मिली. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटें मिलीं. हालांकि, बाद में एक निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी के सीटों की संख्या 100 पहुंच गई.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.


इन लोगों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
- विजय रूपाणी (मुख्यमंत्री)
- नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)
- आसरी फलदू (कैबिनेट मंत्री)
- भूपेंद्रसिंह चुडासमा (कैबिनेट मंत्री)
- सौरभ पटेल (कैबिनेट मंत्री)
- कौशिक पटेल (कैबिनेट मंत्री)
- गणपत वसावा (कैबिनेट मंत्री)
- जयेश राधड़िया (कैबिनेट मंत्री)
- दिलीप ठाकोर (कैबिनेट मंत्री)
- प्रदीप सिंह जडेजा (कैबिनेट मंत्री)
- ईश्वर परमार (कैबिनेट मंत्री)

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें