पाक मीडिया की बदसलूकी, जाधव की मां और पत्नी से किये पूछे बेतुके सवाल
पाकिस्तान की सरकार ने अपनी जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने गईं उनकी मां और पत्नी के साथ तो बुरा व्यवहार किया ही वहां के पत्रकारों ने भी दोनों को काफी प्रताड़ित किया.
समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के ऑफिस के बाहर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जाधव की मां, उनकी पत्नी और पाकिस्तान में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकारों की आवाज आ रही है जो जाधव की मां और पत्नी से आपत्तिजनक तरीके से सवाल पूछ रहे हैं.
एक पत्रकार चिल्ला रहा है, "आपके पतिदेव ने हजारों बेगुनाह पाकिस्तानियों के खून से होली खेली है इस पर क्या कहेंगी आप?" वहीं एक महिला पत्रकार जाधव की मां से पूछ रही है, "आपके क्या जज़्बात हैं अपने कातिल बेटे से मिलने के बाद ?"
बता दें कि पाकिस्तान ने जाधव और उनके परिवार की मुलाकात कांच की आड़ में करवाई थी. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए थे और उनके गहने भी उतरवा लिए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी के जूते भी जबरदस्ती अपने पास रख लिए हैं