अब सिक्के लेने से इनकार नहीं कर सकेंगे बैंक - CG Sandesh

अब सिक्के लेने से इनकार नहीं कर सकेंगे बैंक

देशभर में करेंसी सिक्कों को लेकर आ रही अफवाहों के बीच रिजर्व बैंक हरकत में आ गया है। आरबीआई ने एडवाइरी जारी करके बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे कारोबारियों और ग्राहकों से सिक्के में भी भुगतान एवं जमा लें। भारतीय रिजर्व बैंक ने सिक्कों की समस्या सुलझाने के लिए बैंक शाखाओं पर सिक्का मेला लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इस संबंध में बैंकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। बता दें कि देशभर में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के सिक्के प्रचलन में हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक बैंकों द्वारा सिक्के वापस न लेने की खबरें आ रही थीं। इससे उनकी समस्या बढ़ गयी है।

बैंकों के इस कदम से आये दिन विवाद और रोजगार क्षेत्र की वित्तीय जरूरतें प्रभावित हो रही है। रिज़र्व बैंक ने संबंधित बैंक्स को निर्देश दिया और कहा कि, बैंक शाखा स्तर पर लगाने वाले मेले में खाताधारकों के पास एकत्रित हुए सिक्का जमा करवाए जाऐंगे उन्हें, बाजार में सिक्कों की आवश्यकता और अहमियत बताई जाएगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें