जाधव परिवार के अपमान से आहत सुब्रहमणियम स्वामी,  कहा भारत को... - CG Sandesh

जाधव परिवार के अपमान से आहत सुब्रहमणियम स्वामी, कहा भारत को पाकिस्तान के साथ अब युद्ध कर लेना चाहिए

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई बदसलूकी पर भारत भड़का हुआ है. राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पाकिस्तान को इस मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई है. स्वामी ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया गया है, वह द्रोपदी वस्त्रहरण से कम नहीं है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ अब युद्ध कर लेना चाहिए, और उसके चार टुकड़े कर देने चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि भारत को अभी ही हमला बोल देना चाहिए बस अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. स्वामी ने कहा कि ये मेरा पर्सनल ओपिनियन है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें