नाबालिग लड़की से छेड़खानी और नाबालिक द्वारा विरोध करने पर मारपीट...रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…
कापू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी और नाबालिक द्वारा विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी अनुसार पीड़िता गुरुवार को शाम के वक्त दुकान चाय पत्ती लेने गई थी। घर लौटते वक्त युवती को अकेले देख गांव का ही युवक विष्णु कुजूर ने मंच के पास हाँथ पकड़कर सुनसान जगह के एक कमरे में ले गया। जहां अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी किया जब नाबालिग लड़की ने छेड़खानी की विरोध की तो आरोपी युवक ने मारपीट किया।
किसी प्रकार नाबालिक ने आरोपी के चंगुल से खुद को बचा कर घर आई और अपने
परिजन को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें