मनरेगा में बढ़ाये कार्यों व श्रमिकों की संख्या...कलेक्टर ने ... - CG Sandesh

मनरेगा में बढ़ाये कार्यों व श्रमिकों की संख्या...कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को दिए निर्देश..

मनरेगा में श्रमिकों की संख्या बढ़ाये। एक्टिव जॉब कार्ड के अनुसार अधिक संख्या में लोगों को काम मिलना चाहिये। प्रत्येक पंचायत में मनरेगा अंतर्गत काम प्रारंभ होने चाहिये। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने समय-सीमा की बैठक में सभी जनपद सीईओ से कही। कलेक्टर सिंह ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुये कहा कि मनरेगा से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर रोजगार का लाभ दिलाये। उन्होंने इसकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्कूल, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केन्द्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु किये जाने वाले कार्यों को तेजी से पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें