10 अतिथियों से सजेगा इस बार गणतंत्र दिवस का मंच - CG Sandesh

10 अतिथियों से सजेगा इस बार गणतंत्र दिवस का मंच

गणतंत्र दिवस परेड समारोह को करीब से देखने के लिए काफी संख्या में लोग टिकट खरीदने पहुंच रहे हैं

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देशभर में इन दिनों पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाले मुख्य समारोह मे्ं बतौर दर्शक शामिल हाने के लिए देशभर से लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस परेड समारोह के टिकट खरीदने के लिए भी इन दिनों लंबी-लंबी लाइन देखी जा सकती हैं।

आजादी के 68 साल बाद भारत ने एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया है। हालांकि इस बार सिर्फ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही मुख्य अतिथि नहीं होंगे। भारत ने आसियान के नौ अन्य राष्ट्राध्यक्षों को भी इस ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया है जो गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता के गवाह बनेंगे। बता दें, पीएम मोदी की सरकार ने अपनी एक्ट ईस्ट पॉलिसी का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के 10 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है जो अपने आप में अप्रत्याशित है।

भारत ने इससे पहले कभी भी गणतंत्र दिवस के लिए दो अतिथियों से ज्यादा को नहीं बुलाया था। हाल ही में अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि 26 जनवरी 2018 को विशेष रूप से आने वाले समय में याद किया जाएगा। मुख्य अतिथियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए राजपथ पर वीआईपी स्टैंड को चौड़ा किया गया है।
सभी 10 नेता 25 जनवरी को इंडिया आसियान कमेमरेटिव समिट में भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन आपसी साझेदारी के 25 साल पूरे होने और समिट लेवल बातचीत के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से अलग बातचीत करेंगे। कंबोडिया के पीएम भारत की राजकीय यात्रा के लिए 27 जनवरी तक यहां रुकेंगे। गौरतलब है कि आसियान में इंडोनेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, मलयेशिया, ब्रुनेई, थाइलैंड, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम शामिल हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें