मतदाता जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 2017 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बेहतरीन कार्य करने वाले जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य संबंधित अधिकारियों को सम्मानित करेंगे.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर सभी योग्य मतदाताओं, खासकर युवाओं से खुद को मतदाता सूची में पंजीकृत करने की अपील की है.
विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर देशभर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें