विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी गणतंत्र दिवस का जश्न - CG Sandesh

विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी गणतंत्र दिवस का जश्न

उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर हिस्से के लोगों में गणतंत्र दिवस का जोश दिखा. जम्मू-कश्मीर में कड़कड़ाती सर्दी में भी तिरंगे को सलामी दी गई. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना में भी आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को फहराया गया.

अटारी स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी गणतंत्र दिवस की जबरदस्त धूम रही. सैकड़ों लोगों ने यहां हुए कार्यक्म में हिस्सा लिया.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया. गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी हुआ. इस मौके पर राज्य के राज्यपाल तथागत रॉय ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची में झारखंड की राजपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया और सलामी ली. छत्तीसगढ़ में भी 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन ने झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली. इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल के राज्यापाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने झंडा फहराया और सलामी ली. इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी इस मौके पर भरतपुर जिले में राष्ट्रीय झंडा फहराया.

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ने भी राजधानी हैदराबाद में झंडा फहराया और तिरंगे की सलामी ली. वहीं मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी इंडा फहराया गया. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया.

केंद्र शासित प्रदेशों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही. लक्षद्वीप और पोर्टब्लेयर में तिरंगा फहराया गया.

सरहद पार भी गणतंत्र दिवस की धूम रही. विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भी गणतंत्र दिवस का जमकर जश्न मनाया. जापान में भारत के राजदूत सुजन चिनॉय ने झंडा फहराया तो वहीं श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भी उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधु ने तिरंगे की सलामी ली.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया. उच्चायुक्त हर्ष श्रिंगला ने यहां तिरंगा फहराया. जर्मनी में भी पूरे जोशो-खरोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें