भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति - CG Sandesh

भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति

सरकार ने छोटे वित्त और भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय के वक्तव्य में बताया गया है कि दस वित्त बैंकों और ग्यारह भुगतान बैंकों को रिज़र्व बैंक ने देश में बैंकिंग कारोबार शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है।

इनमें उज्जीवन वित्‍त बैंक, जनलक्ष्मी लघु वित्‍त बैंक, सूर्योदय लघु वित्‍त बैंक, इंडिया पोस्ट भुगतान बैंक और पेटीएम भुगतान बैंक शामिल हैं। अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं से समाज में पेंशनधारकों की संख्या बढ़ती है, साथ ही 120 से 150 रुपये तक के खाते खुलवा कर छोटे बैंकों को लाभ पहुंचता है। इस योजना को सरकार ने 2015 में लागू किया था, जिसमें 18 से 40 वर्ष के लोग जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत साठ वर्ष की आयु के बाद अंशदान के अनुरूप एक हज़ार रुपये से पांच हज़ार रुपये के बीच न्यूनतम निश्चित पेंशन मिलेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें