महाराष्ट्र  - सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत - CG Sandesh

महाराष्ट्र - सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र में कोल्‍हापुर में कल रात एक बस के पंचगंगा नदी में गिर जाने से बारह लोगों की मौत हुई और तीन घायल हो गये। बस में सवार सभी लोग पुणे के बालेवाड़ी इलाके से थे। कोल्‍हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना शिवाजी पुल पर करीब रात के 11 बजकर 45 मिनट पर हुई। 

बस गणपतिपुले से पुणे जा रही थी। कुछ स्‍थानीय लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बस के नियंत्रण में गडबड़ी के कारण यह दुर्घटना घटी। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें