संसद के बजट अधिवेशन से पहले कल सर्वदलीय बैठक
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद के बजट अधिवेशन से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। श्रीमती महाजन सभी दलों के सदन के नेताओं से कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में उनका सहयोग मांगेगीं। सरकार ने भी कल संबंधित मुद्दों पर शीर्ष नेताओं के विचार जानने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
संसद का बजट सत्र का पहला भाग सोमवार से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को बजट पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान सरकार तीन तलाक विधेयक और पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक को पारित कराने के लिए फिर से पहल करेगी। सत्र नौ तारीख तक चलेगा। करीब एक महीने के अंतराल के बाद सत्र का दूसरा भाग पांच मार्च को शुरू होगा जो छह अप्रैल तक चलेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें