भारत और कंबोडिया के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर - CG Sandesh

भारत और कंबोडिया के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और कंबोडिया के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर। पिछले 10 साल में ये कंबोडिया के प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री समेक तिको हुन सेन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में शनिवार को द्वीपक्षीय वार्ता हई। इस दौरान दोनो देशों के बीच 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कंबोडिया के साथ संबंधों को और भी गहरा बनाने की जरूरत है और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में वद्धि होगी।

पिछले 10 साल में ये कंबोडिया के प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। प्रधानमंत्री हू सेन उन 10 आसियान नेताओं में शामिल हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इससे पहले सुबह कंबोडिया के प्रधानमंत्री समेक तिको हुन सेन का राष्ट्रपति भवन में किया गया पारंपरिक स्वागत किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें