युवा भ्रष्टाचार खत्म करने में करें सहयोग : प्रधानमंत्री नरेन... - CG Sandesh

युवा भ्रष्टाचार खत्म करने में करें सहयोग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली  | प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (एन सी सी) के कैडेटों से कहा है कि वे भ्रष्‍टाचार और काले धन के खिलाफ संघर्ष को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं क्‍योंकि यह भारत के युवाओं के हित में है। आज दिल्‍ली कैंट में करिअप्‍पा परेड ग्राउंड में एन सी सी कैडेटों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एन सी सी, नागरिकों में जुनून  भरता है। पिछले कुछ वर्षों में एन सी सी के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संगठन सही अर्थों में एकता और अनुशासन का प्रतीक है। जब आप चल रहे थे, तो अनुभव कर रहा था कि मेरा देश आगे बढ़ रहा है। जब आप अपना हौसला बुलन्‍दी से दिखाते थे, तो हर देशवासी फील रहा था कि देश का हौसला बुलन्दियों की ओर जा रहा है। यह माहौल, यह वातावरण यहां तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कसौटी इसके बाद शुरू होती है। एन सी सी उसकी पहचान है, एकता और अनुशासन एन सी सी यह कोई मकैनिज्‍म नहीं है। एन सी सी एक मिशन है।

एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन के उपयोग बारे में हरेक युवा समझाये एक साल में कम से कम सौ परिवारों को।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी रैली के दौरान कैडटों से कहा कि वे 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लें। दरअसल प्रधानमंत्री दिल्ली के परेड ग्राउंड में एनसीसी डे परेड के मौके पर संबोधित कर रहे थे। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए देश भर से कैडेट्स का चयन होता है और करीब पिछले 6 महीने से ये कैडेट इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें