त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 44 प्रत्याशि... - CG Sandesh

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 44 प्रत्याशियों की लिस्ट

भाजपा ने त्रिपुरा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

पार्टी त्रिपुरा में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 9 सीटों पर भाजपा की सहयोगी पार्टी आईपीएफटी चुनाव लड़ेगी. त्रिपुरा मे विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं. राज्य में 18 फरवरी को मतदान होना है.

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.


त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने – अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीपीएम के नेतृत्‍व वाली वाम मोर्चा ने सभी साठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। मुख्‍यमंत्री और सभी वर्तमान मंत्री चुनाव लड़ेंगे। मुख्‍यमंत्री माणिक सरकार अपने वर्तमान क्षेत्र धनपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बादल चौधरी हृश्‍यमुख से उद्योग मंत्री तपन चक्रवर्ती चंडीपुर से, वित्‍तमंत्री भानूलाल शाह बिशालगढ़ और विधानसभा उपाध्‍यक्ष पवित्रगढ़ शेरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

भाजपा की सूची के अनुसार प्रदेश अध्‍यक्ष विपल्‍व कुमार देव बनवालीपुर और उपाध्‍यक्ष सुबलभौमिक सोनामोरा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। राज्‍य के कांग्रेस अध्‍यक्ष बीरजीत सिंन्‍हा कैलाण से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन 31 जनवरी तक भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच पहली फरवरी को होगी और 3 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 18 फरवरी को वोट डाले जाएंगे तथा मतगणना 3 मार्च को होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें