लोकसभा की 3 व विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान पूरा
राजस्थान में लोकसभा की अजमेर व अलवर और विधानसभा की मांडलगढ़ सीट के उपचुनाव हुआ. मतदान के दौरान पहली बार ईवीएम मशीनों में उम्मीदवारों के फोटो का इस्तेमाल हुआ.
अलवर में 11, अजमेर में 23 और मांडलगढ़ में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले की उलबेरिया लोकसभा सीट और उत्तरी चौबीस परगना की नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी, वामदल तथा कांग्रेस के बीच है. इन सभी उपचुनाव के परिणाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें